सोम देव SOM DEV

सोम देव SOM DEV

CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM

By :: Pt. Santosh Bhardwaj

dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com

ॐ गं गणपतये नम:।

अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।

निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।

मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]

ऋग्वेद संहिता, प्रथम मण्डल सूक्त (91) :: ऋषि :- गौतम राहूगण, देवता :-सोम, छन्द :- गायत्री, उष्णिक्।त्वं सोम प्र चिकितो मनीषा त्वं रजिष्ठमनु नेषि पन्थाम्।  तव प्रणीतो न इन्दो देवेषु रत्नमभजन्त धीराः॥हे सोम देव! अपनी बुद्धि द्वारा हम आपको अच्छी तरह से जानते हैं। आप हमें सरल मार्ग से ले जाना। हे सोम! आपके द्वारा लाये जाने पर हमारे पितरों ने देवों के बीच रत्न प्राप्त किया था।[ऋग्वेद 1.91.1]

हे सोम, मति से हम तुमको जान सकें। तुम हमें सुन्दर मार्ग बतलाते हो। तुम्हारे अनुसरण में हमारे पिता देवों से रमणीक सुख को ग्रहण करने में सामर्थ्यवान हुए।

Hey Som Dev-Moon! We have recognised you through of our intelligence-(mind, brain). Please accompany us through a simple (trouble free) path-way. Our ancestors-Manes got jewels, when you took them to the demigods-deities.

त्वं सोम क्रतुभिः सुक्रतुर्भूस्त्वं दक्षैः सुदक्षो विश्ववेदाः।

त्वं वृषा वृषत्वेभिर्महित्वा द्युम्नेभिद्युम्न्यभवो नृचक्षाः॥

हे सोम! आप अपने यज्ञ के द्वारा शोभन यज्ञ से संयुक्त और अपने बल द्वारा शोभन बल स्व युक्त हैं। आप सर्वज्ञ है। आप अनिष्ट फल के वर्षण से वर्षणकारी हैं और आप महिमा में महान् यजमान के अभिमत फल का प्रदर्शन करके यजमान के द्वारा दिये गये अन्न से आप अत्यधिक अन्न से युक्त हैं।[ऋग्वेद 1.91.2]

हे सोम तुम उत्तम प्रज्ञा वाले समस्त धनों से परिपूर्ण, हृदय की शक्ति द्वारा चालाक हुए। तुम मनुष्यों को श्रेष्ठतम सीख देने वाली महिमा से पुरुषार्थ परिपूर्ण तथा तेजस्वी बनें।

Hey Som! You are decorated with the strength of Yagy and your own power-might. You enlightened the humans by granting them excellent knowledge of endeavours-self sufficiency, efforts. 

राज्ञो नु ते वरुणस्य व्रतानि बृहद्गभीरं तव सोम धाम।

 शुचिष्टमसि प्रियो न मित्रो दक्षाय्यो अर्यमेवासि सोम॥

हे सोम! राजा वरुण के सारे कार्य आपके ही हैं। आपका तेज विस्तीर्ण और गम्भीर है। प्रिय बन्धु के समान आप सबके संस्कारक हैं। अर्यमा की तरह आप सबके वर्द्धक हों।[ऋग्वेद 1.91.3]

गम्भीर :: गहरा, गम्भीर, अगाध, कर्कश, भारी, गम्भीर, अपने आप में शान्त; serious, profound, raucous, sober.

हे सोम! वरुण के सभी नियम तुममें सम्मिलित हैं। तुम अत्यन्त तेजस्वी हो। तुम निर्मल, सखा के समान प्रिय और अर्यमा के समान वृद्धि के कारक हो।

Hey Som! You perform like Varun Dev, possessing aura-power & strength, are broad and you are serious-contained in yourself. You should grant growth to all like Aryma.

या ते धामानि दिवि या पृथिव्यां या पर्वतेष्वोषधीष्वप्सु। 

तेभिर्ने विश्वैः सुमना अहेळन्राजन्त्सोम प्रति हव्या गृभाय॥

हे सोम! धुलोक, पृथ्वी, पर्वत, ओषधि और जल में आपका जो तेज है, उसी तेजी से युक्त होकर सुमना और क्रोध-रहित राजन्, हमारा हव्य ग्रहण करें।[ऋग्वेद 1.91.4]

हे नृप सोम! तुम हमारे जो तेज आकाश, धरती, शैलों, औषधियों और जलों में हो, उनके साथ क्रोध रहित मुद्रा में, प्रसन्नतापूर्वक हमारी हवियों को स्वीकार करो।

Hey Som Dev! Please accept our offerings free from anger, associated-accompanied with your aura-energy present in the outer space, earth, mountains, medicines and water. 

त्वं सोमासि सत्पतिस्त्वं राजोत वृत्रहा। 

त्वं भद्रो असि क्रतुः॥

हे सोम! आप सत्कर्म में वर्तमान ब्राह्मणों के अधिपति हैं। आप राजा हैं। आप शोभन यज्ञ भी हैं।[ऋग्वेद 1.91.5]

हे सोम! तुम श्रेष्ठ मनुष्यों के पोषक वृत्र नाशक एवं उत्तम शक्ति के साक्षात रूप हो।hey Som Dev! You are the king of Brahmns in performing virtuous, righteous, pious deeds. You are a decorated Yagy as well.

त्वं च सोम नो वशो जीवातुं न मरामहे।

प्रियस्तोत्रो वनपस्पतिः॥

स्तुतिप्रिय और सारी औषधियों के पालक, हे सोम! यदि आप हमारे जीवनौषध की अभिलाषा करें, तो हम मृत्युरहित हो जायें।[ऋग्वेद 1.91.6]

हे सोम! प्रिय श्लोकों से परिपूर्ण वन-राज! तुम हमारे जीवन की चाहना करो, जिससे हम मृत्यु को प्राप्त न हों।

Hey Som! You like the people to pray to you. You grow-protect all medicinal plants (जड़ी-बूटी, औषध). If you desire to provide us life saving medicines we will become immortal.  

त्वं सोम महे भगं त्वं यून ऋतायते।

दक्षं दधासि जीवसे॥

हे सोम! आप वृद्ध और तरुण याजक को उसके जीवन के उपयोग योग्य धन प्रदान करते हैं।[ऋग्वेद 1.91.7]

हे सोम! यज्ञों के अभिलाषी युवक अथवा वृद्धों की कीर्ति और जीवन के लिए आप शक्ति धारक हो।

Hey Som (Moon, Luna)! You provide-grant wealth, riches, money to both young & the old devotees, who ask you for money.

त्वं नः सोम विश्वतो रक्षा राजन्नघायतः। 

न रिष्येत्त्वावतः सखा॥

हे राजा सोम! हमें दुःख देने के अभिलाषी लोगों से बचावें। आप जैसे का मित्र कभी विनष्ट नहीं होता।[ऋग्वेद 1.91.8]

हे सोम! पापी लोगों से हमारी रक्षा करो। तुम्हारे मित्र हम कभी दुःख न उठायें।

Hey king Som! Protect us from those who want to trouble, tease, torture us. one who has  a friend like you will never perish.

सोम यास्ते मयोभुव ऊतयः सन्ति दाशुषे।

ताभिर्नेऽविता भव॥

हे सोम! आपके पास यजमानों के लिए सुखकर रक्षण हैं, उनके द्वारा हमारी रक्षा करें।[ऋग्वेद 1.91.9]

हे सोम! हविदाता को सुखी करने वाले सुरक्षा साधनों से तुम हमारे रक्षक हो।

Hey Som! You have means to protect your devotees who make offerings to you in the Yagy, Hawan, Agni Hotr. 

इमं यज्ञमिदं वचो जुजुषाण उपागहि। 

सोम त्वं नो वृधे भव॥

हे सोम! आप हमारा यह यज्ञ और स्तुति ग्रहण करके पधारें और हमें वर्द्धित करें।[ऋग्वेद 1.91.10]

हे सोम! इस यज्ञ में हमारी इन वंदनाओं को प्राप्त कर हमारी वृद्धि के लिए विराजमान होओ। 

Hey Som! Please come-join us and accept our prayers in the Yagy and ensure our progress.

चन्द्र देव ब्राह्मणों के राजा, औषधियों के स्वामी और मन के नियन्ता हैं। मनुष्य की हथेली पर इनका स्थान सीधे हाथ में बाईं तरफ़ होता है। इसे निम्न, मध्यम और उच्च चन्द्र के रूप में जाना जाता है। यह यात्रा का द्योतक भी है। इसके ऊपर चढ़ी हुई मस्तिष्क रेखा जातक के मन-मस्तिष्क की स्थिति का बयान करती है। बायें हाथ में यह दायेीं ओर होता है और स्त्रियों की मनोस्थिति को बयान करता है।  चन्द्र देव और काम देव दोनों ही ब्रह्मा जी के रूप हैं और दोनों ही मनुष्य के मन को भटकाने वाले हैं।सहज बोध-ज्ञान रेखा (LINE OF INTUITION) चन्द्र पर्वत पर वलयाकार होकर स्थिर होती है। यह मनुष्य को अंर्तज्ञान, भविष्य ज्ञान कराती है। यहीं से बुध रेखा (LINE OF MERCURY) का आविर्भाव होता है और वह जातक के स्वास्थ्य, व्यापार को नियंत्रित करती है। मस्तिष्क रेखा (LINE OF HEAD) निम्न चन्द्र पर आ जाये तो उसे बेहद संवेदनशील और अस्थिर चित्त बना देती है और जातक आत्महत्या भी कर सकता है। भाग्य रेखा यदि यहाँ से प्रारम्भ हो तो जातक अपनी मेहनत से काम-धंधे में सफलता पाता है। सूर्य रेखा (SUN LINE) का यहाँ से उदय उसे लोकप्रिय-जनप्रिय बना देता है और जातक समाज में सम्मान पाता है। सोमवल्ली एक लता-बेल है जो कि चन्द्र के प्रकाश में बढ़ती है। इसका रस सोमरस कहलाता है। यह स्फूर्ति दायक, उम्र में वृद्धि करने वाला, वृद्धावस्था को रोकने वाला है। देवराज इसको पीकर प्रसन्न होते हैं। समस्त देवगण इसको प्राप्त करने के लिये लालायित रहते हैं। 

Please refer to :: “SOMRAS-THE EXTRACT OF SOMVALLI सोमवल्ली-लता और सोमवृक्ष” santoshsuvichar.blogspot.com

अधिक समझने हेतु कृप्या “INNER SELF मन, चित्त, अन्तः करण” santoshsuvichar.blogspot.com का अध्ययन करें। 

सोम गीर्भिष्टा वयं वर्धयामो वचोविदः।

सुमृळीको न आ विश॥

हे सोम! हम लोग स्तुति ज्ञाता हैं; स्तुति द्वारा आपकी प्रार्थना करते हैं। सुखद होकर आप पधारें।[ऋग्वेद 1.91.11]

हे सोम! वंदनीय वचनों के ज्ञाता हम तुम्हें प्रार्थनाओं से सम्पन्न करते हैं। तुम कृपा करके हमारे शरीरों में प्रवेश करो।

Hey Som Dev! We pray-worship you with the help decent words, verse (Strotr, Shlok, hymns) to please you and make you comfortable. Please come to us.

गयस्फानो अमीवहा वसुवित्पुष्टिवर्धनः। 

सुमित्रः सोम नो भव॥

हे सोम! आप हमारे धनवर्द्धक, रोगहन्ता, धनदाता और सुमित्र युक्त होवें।[ऋग्वेद 1.91.12] 

हे सोम! तुम हमारे धन की वृद्धि करने वाले, रोग नाशक, पुष्टिदायक और श्रेष्ठ हो जाओ।

Hey Som! You increase our wealth, grant us riches, remove our diseases-ailments, gives us growth-nutrition and is our friend.

सोम रारन्धि नो हृदि गावो न यवसेष्वा। 

मर्य इव स्व ओक्ये॥

हे सोम! जैसे गौ सुन्दर तृण से तृप्त होती हैं, जैसे मनुष्य अपने घर में प्रसन्न होता है, उसी प्रकार आप भी हमारे हृदय में तृप्त होकर निवास करें।[ऋग्वेद 1.91.13]

हे सोम! गाय घासों के दल में और प्राणियों के भवन में रमण करने के समान, तुम हमारे हृदय में रमण करो।

Hey Som! You should reside in our hearts just like the cows enjoy in green grass and the humans feel satisfied in their home-house.

यः सोम सख्ये तव रारणद्देव मर्त्यः। 

तं दक्षः सचते कविः॥ 

हे सोमदेव! जो मनुष्य बन्धुता के कारण आपकी स्तुति करता है, हे अतीतज्ञाता और निपुण सोम! आप उस पर अनुग्रह करते हो।[ऋग्वेद 1.91.14]

अनुग्रह :: दया, सुघड़ता, इनायत, सुन्दर ढ़ंग, श्री, पक्षपात, अनुमति, अति कृपा, पत्र, इनायत; grace, favour, graciousness.

हे सोम! जो मनुष्य तुम्हारी मित्रता का अभिलाषी है, तुम मेधावी और शक्तिमान सदैव उसके मित्र रहते हो।

Hey Som Dev! You shower bliss-favours over those who prays to you. You know the past and is an expert in this job. 

उरुष्या णो अभिशस्तेः सोम नि पाह्यंहसः। 

सखा सुशेव एधि नः॥ 

हे सोम! हमें अभिशाप या निन्दा से बचायें। पाप से बचायें हमें सुख देकर हमारे हितैषी बनें।[ऋग्वेद 1.91.15]

हे सोम! हमको अकीर्ति से बचाओ, पाप से हमारी सुरक्षा करो, तुम हमारे लिए सुखकारी सखा बनो।

Hey Som Dev! Please protect us from sin, defamation, scorn and curses. You should be helpful-beneficial to us.

आ प्यायस्व समेतु ते विश्वतः सोम वृष्ण्यम्। 

भवा वाजस्य संगथे॥

हे सोम! आप वर्द्धित हों, आपको चारों ओर से शक्ति प्राप्त हो। आप हमारे अन्नदाता बनो।[ऋग्वेद 1.91.16]

हे सोम! तुम वृद्धि को प्राप्त होओ। तुम शक्तिशाली बनो। युद्धकाल में सम्मिलित होने पर हमारे सहायक बनो।

Hey Som! Let your powers grow from all directions. You should be our food provider.

आ प्यायस्व मदिन्तम सोम विश्वेभिरंशुभिः। 

भवा नः सुश्रवस्तमः सखा वृधे॥

अताव मद से युक्त साम समस्त लतावयवों द्वारा वर्धित हों। शोभन अन्न से युक्त होकर आप हमारे मित्र बनें।[ऋग्वेद 1.91.17]

हे अत्यन्त प्रसन्न करने वाले सोम! तुम सुन्दर यश रूपी रश्मियों से तेजस्वी बनो। तुम हमारे मित्र बनकर अच्छी बुद्धि की ओर प्रेरित करते रहो।

Hey bliss-pleasure providing Som! You should acquire aura-brilliance. You should be friendly with us and inspire us to acquire-possess better intelligence-wisdom, prudence. 

सं ते पयांसि समु यन्तु वाजाः सं वृष्ण्यान्यभिमातिषाहः। 

आप्यायमानो अमृताय सोम दिवि श्रवांस्युत्तमानि धिष्व॥ 

हे सोम! आप शत्रुनाशक हैं। आपमें रस, यज्ञान्न और वीर्य संयुक्त हैं। आप वर्द्धित होकर हमारे अमरत्व के लिए स्वर्ग में उत्कृष्ट अन्न धारित करें।[ऋग्वेद 1.91.18]

हे सोम! तुम शत्रुओं को वशीभूत करने वाले हो। हमको अन्न, शक्ति और वीर्य की ग्रहणता हो। अमरत्व की इच्छा में वृद्धि करते हुए क्षितिज के समान श्रेष्ठ कीर्ति तुम्हें प्राप्त हो।

Hey Som! You are the slayer of enemy. You should boost our power, energy and excellent food  grains to generate immortality in us. 

या ते धामानि हविषा यजन्ति ता ते विश्वा परिभूरस्तु यज्ञम्। 

गयस्फानः प्रतरणः सुवीरोऽवीरहा प्र चरा सोम दुर्यान्॥

यजमान लोग हव्य द्वारा जो आपके तेज की पूजा करते हैं, वह समस्त तेज हमारे यज्ञ को व्याप्त करे। धनवर्द्धक, पाप त्राता, वीर पुरुषों से युक्त और पुत्र रक्षक सोम! आप हमारे घर में पधारें।[ऋग्वेद 1.91.19] 

हे सोम! तुम्हारे जिन तेजों से यजमान हविदाता अनुष्ठान करते हैं, वे समस्त तेज हमारे अनुष्ठान के सभी तरफ़ विद्यमान हों। तुम धन की वृद्धि करने वाले, पाप से बचाने वाले, पराक्रम जिन तेजों से यजमान हविदाता अनुष्ठान करते हैं, वे समस्त तेज हमारे अनुष्ठान के सभी तरफ विद्यमान हों।

Hey Som! The devotees-hosts make offerings to you while conducting prayers. The aura generated by you should spread in our Yagy as well. You increase our riches, destroy-eliminate our sins, protect our sons and boost our power-energy. We invite you to our house.

सोमो धेनुं सोमो अर्वन्तमाशुं सोमो वीरं कर्मण्यं ददाति। 

सादन्यं विदथ्यं सभेयं पितृश्रवणं यो ददाशदस्मै॥

जो सोमदेव को हव्य देता है, उसे सोम गौ और शीघ्रगामी अश्व देते हैं और उसे लौकिक कार्य दक्ष, गृह कार्य परायण, यज्ञानुष्ठान्तत्पर माता द्वारा आदृत और पिता का नाम उज्ज्वल करने वाला पुत्र प्रदान करते हैं।[ऋग्वेद 1.91.20]

तुम धन की वृद्धि करने वाले, पाप से बचाने वाले, पराक्रम से परिपूर्ण संतानों के रक्षक हमारे ग्रहों में निवास करो। गाय अश्व देने वाले तथा कर्मवान घर के कार्यों में कुशल, यज्ञों के अधिकारी, पूर्वजों को यश दिलाने वाले पुत्र के दाता सोम को हवि देनी चाहिये।

Any one who make offerings for Som Dev in Yagy, gets cows & fast moving horses. Som Dev give him him the son who is obedient, expert in domestic rituals-work and bring name & fame to his parents.

अषाहळं युत्सु पृतनासु पप्रिं स्वर्षामप्सां वृजनस्य गोपाम्। 

भरेषुजां सुक्षितिं सुश्रवसं जयन्तं त्वामनु मदेम सोम॥

हे सोम! आप युद्ध में अजेय हैं, सेना के बीच विजयी हैं, स्वर्ग के प्रापयिता हैं। आप जल दाता, बल रक्षक, यज्ञ में अवस्थाता, सुन्दर निवास और यश से युक्त और जयशील हैं। आपको लक्ष्य कर हम प्रसन्न होते हैं।[ऋग्वेद 1.91.21]

हे सोम! हम युद्धों में प्रबल, पावक, प्रकाश दाता, जलों के पोषक, शक्ति रक्षक, श्लोक रूप श्रेष्ठ वास करने वाले, प्रतापी और अजेय होते हुए तुम्हारे पराक्रम से प्रसन्न रहें।

Hey Som! You are invincible in war. You are brave, protector of the fighters, provide water, manage the Yagy and has a seat in the heavens. We feel pleasure when we address you i.e., make prayers-recitations devoted to you.

त्वमिमा ओषधीः सोम विश्वास्त्वमपो अजनयस्त्वं गाः। 

त्वमा ततन्थोर्व अन्तरिक्षं त्वं ज्योतिषा वि तमो ववर्थ॥

हे सोम! आपने समस्त औषधियाँ, वृष्टि, जल और सारी गायें बनाई है। आपने इस व्यापक अन्तरिक्ष को विस्तृत कर ज्योति द्वारा उसका अन्धकार नष्ट कर दिया।[ऋग्वेद 1.91.22]

हे सोम! तुमने औषधि, जल और धेनुओं को रचित किया, अंतरिक्ष को चारों तरफ व्याप्त कर विशाल किया तथा अंधकार को दूर कर दिया।

Hey Som! You are the creator of all medicines, rain fall, water, cows. Your light illuminate the entire space and remove its darkness (at night). 

देवेन नो मनसा देव सोम रायो भागं सहसावन्नभि युध्य। 

मा त्वा तनदीशिषे वीर्यस्योभयेभ्यः प्र चिकित्सा गविष्टौ॥

हे बलशाली सोम! अपनी कान्तिमय बुद्धि द्वारा हमें धन का अंश प्रदान करें। कोई शत्रु आपकी हिंसा न करे। लड़ाई करने वाले दोनों पक्षों में आप ही बलवान हैं। युद्ध में हमें दुष्टों से बचावें।[ऋग्वेद 1.91.23]

हे बलशाली सोम! तुम अद्भुत मन वाले संग्राम में हमारे लिए धन भाग जीत कर लाओ। इस कार्य में तुम्हें कोई रोक न सके। तुम शक्ति के स्वामी हो, संग्राम में दोनों पक्षों को समझ लो कि कौन मित्र है और कौन शत्रु है?

Hey mighty Som! Provide us riches & prudence and the wealth earned during war. The enemy should not be able to harm you. You should be winner in war-dual. Protect us in the war from the demons, wicked, sinners.

ऋग्वेद संहिता, प्रथम मण्डल सूक्त (93) :: ऋषि :- गौतम राहूगण, देवता :- अग्नि, सोम, छन्द :- अनुष्टप, जगती, त्रिष्टुप्, गायत्री, उष्णिक्, पंक्ति।अग्नीषोमाविमं सु मे शृणुतं वृषणा हवम्। 

प्रति सूक्तानि हर्यतं भवतं दाशुषे॥

हे अभीष्टवर्षी अग्नि और सोमदेव! मेरे इस आह्वान को सुनो, स्तुति ग्रहण करके हव्यदाता को सुख प्रदान करो।[ऋग्वेद 1.93.1]

मनुष्यार्थ परिपूर्ण अग्नि और सोम! तुम दोनों मेरे आह्वान को सुनो। मेरे सुन्दर सङ्कल्पों से प्रसन्न चित्त होओ। मुझ हविदाता के लिए सुख स्वरूप बनो।

Hey Agni & Som Dev! You should be happy with the offerings made by me and grant me pleasure-happiness. 

अग्नीषोमा यो अद्य वामिदं वचः सपर्यति। 

तस्मै धत्तं सुवीर्यं गवां पोषं स्वश्र्व्यम्॥

हे अग्नि और सोम! जो आपकी प्रार्थना करता है, उसे बलवान् अश्व और सुन्दर गौ प्रदान करें।[ऋग्वेद 1.93.2]

हे अग्ने! हे सोम! तुम दोनों के प्रति विनती करता हूँ, तुम श्रेष्ठ मनुष्यार्थ धारण कर सुन्दर अश्वों गौओं की वृद्धि करो।

Hey Agni & Som Dev! Grant strong horses and beautiful cows to devotee. 

अग्नीषोमा य आहुतिं यो वां दाशाद्धविष्कृतिम्। 

स प्रजया सुवीर्यं विश्वमायु व्यश्नवत्॥

हे अग्नि और सोम! जो आप लोगों को आहुति और हव्य प्रदान करता है, उसे पुत्र-पौत्रादि के साथ वीर्यशाली आयु प्रदान करें।[ऋग्वेद 1.93.3]

हे अग्ने! हे सोम! जो तुमको घृत परिपूर्ण हवि प्रदान करें, सन्तानवान हो और पूर्ण आयु को प्राप्त हों।

Hey Agni & Som Dev! Grant sons & grand sons to the devotee who make offerings for you in the holy fire and gifts to the Brahmns-needy. Let the devotee be full of energy and attain full life span of hundred years.

अग्नीषोमा चेति तद्वीर्यं वां यदमुष्णीतमवसं पणिं गाः। 

अवातिरतं बृसयस्य षोऽविन्दतं ज्योतिरेकं बहुभ्यः॥

हे अग्नि और सोम! आपने जिस वीर्य के द्वारा पणि के पास से गोरूप अन्न अपहृत किया था, जिस वीर्य के द्वारा वृसय के पुत्र (वृत्र) का वध करके सबके उपकार के लिए एक मात्र ज्योतिपूर्ण सूर्य को प्राप्त किया था, वह सब हमें मालूम है।[ऋग्वेद 1.93.4]

हे अग्ने! तुम दोनों पराक्रम से प्रसिद्ध तुमने “पणि” की अन्न रूपी गायों को हरण किया। “वृषभ” की संतान को तुमने “पणि” की अन्न रूपी गायों को हरण किया। “वृषभ” की संतान को नष्ट किया और असंख्यों के लिए ही प्रकाश (सूर्य) को प्राप्त किया।

Hey Agni & Som! we are aware that you killed the son of Pani Vratr, got food grains and released Sun light for all.

युवमेतानि दिवि रोचनान्यग्निश्च सोम सक्रतू अधत्तम्। 

युवं सिन्धूँरभिशस्तेर वद्यादग्नीषोमावमुञ्चतं गृभीतान्॥

हे अग्नि और सोम! समान कर्म सम्पन्न होकर आकाश में आपने इन उज्ज्वल नक्षत्र आदि को धारित कर दोषा क्रान्त नदियों को प्रकाशित दोष से मुक्त किया।[ऋग्वेद 1.93.5]

हे अग्ने! हे ! तुम दोनों एक समान कर्म वाले हो। तुमने आसमान में ज्योतियाँ स्थापित की हैं। दोनों ने हिंसक वृत्र से सरिताओं को मुक्त कराया। 

Hey Agni & Som Dev! You perform identical deeds. You cleared-released the sky and the rivers from the control of Vratr.

आन्यं दिवो मातरिश्वा जभारामथ्नादन्यं परि श्येनो अद्रेः। 

अग्नीषोमा ब्रह्मणा वावृधानोरुं यज्ञाय चक्रथुरु लोकम्॥

हे अग्नि और सोम! आप में से अग्नि को मातरिश्वा आकाश से लाये और सोम को श्येन पक्षी (बाज) पर्वत की चोटी से उखाड़ कर लायें। इस प्रकार स्तोत्रों अर्थात् प्रार्थनाओं से बढ़ने वालों ने यज्ञ के लिए संसार की आपने वृद्धि की।[ऋग्वेद 1.93.6]

मातरिश्वा :: ऋग्वेद (3,5,9) में यह अग्नि तथा उसको उत्पन्न करने वाले देवता के लिये प्रयुक्त किया गया है। मनु के लिये मातरिश्वा ने अग्नि को दूर से लाकर प्रदीप्त किया था। ऋग्वेद के एक प्रसिद्ध यज्ञकर्ता और गरुड़ के पुत्र का भी यही नाम है।

हे अग्ने! हे सोम! तुम में एक मातरिश्वा क्षितिज से लाये, दूसरे को श्येन पक्षी पर्वत के उत्तर से लाया। तुम श्लोकों से वृद्धि करने वालों ने संसार को अनुष्ठान के लिए विशाल किया।

Hey Agni & Som Dev! Matrishva brought Agni (here it is just fire, not the demigod Agni) from the sky and the Som (the herb used for extracting Somras) was brought by Shyen-a bird from the cliff of northern mountains for conducting Yagy. You enlarged-expanded the universe with the help of rituals, Shloks, Strotr etc. Its akin to increasing the community of ritualists, the person performing Yagy, Hawan, Agnihotr etc.

अग्नीषोमा हविषः प्रस्थितस्य वीतं हर्यतं वृषणा जुषेथाम्। 

सुशर्माणा स्ववसा हि भूतमथा धत्तं यजमानाय शं योः॥

हे अग्नि और सोम! प्रदत्त अन्न भक्षण करके; हमारे ऊपर अनुग्रह करें। अभीष्टवर्षी, हमारी सेवा ग्रहण करें। हमारे लिए सुख प्रद और रक्षण युक्त बनें और यजमान के रोग और भय का विनाश करें।[ऋग्वेद 1.93.7]

हे वीर्यवान अग्नि, सोम! तुम हमारी हवियों को स्वीकार करके हर्षित हो जाओ। श्रेष्ठ सुख से युक्त रक्षा करो। मुझ यजमान के रोगों को दूर कर शक्ति दो।

Hey Agni & Som Dev! Obelise us by accepting our offerings in the form of food & eatables. Accept our services and become pleasant and protecting to us, eliminating ailments-diseases & fear. 

यो अग्नीषोमा हविषा सपर्याद्देवद्रीचा मनसा यो घृतेन। 

तस्य व्रतं रक्षतं पातमंहसो विशे जनाय महि शर्म यच्छतम्॥

हे अग्नि और सोम! जो यजमान देव परायण हृदय से हव्य अर्थात् घृत द्वारा अग्नि और सोम की पूजा करता है, उसके व्रत की रक्षा करें। उसे पाप से बचावें तथा उस यज्ञ में लगे हुए व्यक्ति को प्रभूत सुख प्रदान करें।[ऋग्वेद 1.93.8]

हे अग्नि और सोम! जो देवताओं में मन लगाने वाला घृत, हवि से तुमको पूजता है, उसकी रक्षा करो। उसे पाप से बचाओ और उसके परिजनों को शरणागत करो।

Hey Agni & Som Dev! Protect the devotee & his endeavours, who make offerings in the Yagy for you. Protect him from sins-wickedness and grant him sufficient commodities to survive granting him shelter along with his relatives. 

अग्नीषोमा सवेदसा सहूती वनतं गिरः। 

सं देवत्रा बभूवथुः॥

हे अग्नि और सोम! आप सारे देवों में प्रशंसनीय, समान धन युक्त और एकत्र आह्वान योग्य हैं। आप हमारी प्रार्थना श्रवण करो।[ऋग्वेद 1.93.9]

हे अग्नि और सोम! आप दोनों देव तत्व से परिपूर्ण हो। हमारी वन्दनाओं को स्वीकार करो।Hey Agni & Som Dev! You are appreciated-honoured by the demigods-deities. Accept our prayers-worship.

अग्नीषोमावनेन वां यो वां घृतेन दाशति। तस्मै दीदयतं बृहत्॥हे अग्नि और सोम! जो आपको घृत प्रदान करे, उसे प्रभूत धन प्रदान करें।[ऋग्वेद 1.93.10]

हे अग्नि और सोम! लिए घृत से परिपूर्ण हवि दे, उसके लिए तुम जाज्वल्यवान बनो।

Hey Agni & Som Dev! Grant sufficient money-riches to the one who offer Ghee-clarified butter in the Yagy for your sake. 

अग्नीषोमाविमानि नो युवं हव्या जुजोषतम्। 

आ यातमुप नः सचा॥

हे अग्नि और सोम! हमारा यह हव्य ग्रहण करें और एक साथ यहाँ पधारें।[ऋग्वेद 1.93.11]

हे अग्ने! हे सोम! तुम दोनों हमारी हवियों को स्वीकार करो। हमको प्राप्त होओ। Hey Agni & Som Dev! Accept our offerings and come here at the site of the Yagy to obelise us.

अग्नीषोसा पिपृतमर्वतो न आ प्यायन्तामुखिया हव्यसूदः। 

अस्मे बलानि मघवत्सु धत्तं कृणुतं नो अध्वरं श्रुष्टिमन्तम्॥

हे अग्नि और सोम! हमारे अश्वों की रक्षा करें। हमारी क्षीर आदि हव्य की उत्पादिका गायें वर्द्धित हों। हम धनशाली हों; हमें बल प्रदान करें। हमारा यज्ञ धनयुक्त हो।[ऋग्वेद 1.93.12] 

हे अग्ने! हे सोम! तुम दोनों हमारे अश्वों को पराक्रम दो। हवि उत्पन्न करने वाली हमारी धेनुएँ वृद्धि को प्राप्त हों। तुम दोनों हम धनवानों को ऐश्वर्य दो। हमारे यज्ञ को सुखकारी बनाओ।

Hey Agni & Som Dev! Make our horses strong and increase our lot-folk of cows who produce offerings for conducting the Yagy. Both of you grant us riches and make our Yagy blissful to us.

ऋग्वेद संहिता, द्वितीय मण्डल सूक्त (40) :: ऋषि :- गृत्समद, भार्गव, शौनक, देवता :- सोम, पूषा, अदिति, छन्द :- त्रिष्टुप।

सोमापूषणा जनना रयीणां जनना दिवो जनना पृथिव्याः।

जातौ विश्वस्य भुवनस्य गोपौ देवा अकृण्वन्नमृतस्य नाभिम्

आप धन, द्युलोक और पृथ्वी के पिता है। जन्म के अनन्तर ही आप सारे संसार के रक्षक हुए हैं। देवों ने आपको अमृत का केन्द्र बनाया है।[ऋग्वेद 2.40.1]

तुम धन, अम्बर, और धरा के पिता हो। जन्म लेने के बाद ही तुम संसार के रक्षक बन गये। देवताओं ने तुम्हें अमरत्व प्रदान करने वाला बनाया।

You are the father of the heavens, wealth and the earth. You turned into the protector of the universe soon after your birth. The demigods-deities have made you the centre of nectar, elixir, ambrosia, Amrat.

इमौ देवौ जायमानौ जुषन्तेमौ तमांसि गूहतामजुष्टा। 

आभ्यामिन्द्रः पक्वमामास्वन्तः सोमापूषभ्यां जनदुत्रियासु

जन्मते ही द्युतिमान् सोम और पूषा की देवों ने सेवा की। ये दोनों अप्रिय अन्धकार का विनाश करते हैं। इनके साथ इन्द्र देव तरुणी, धेनुओं के अधः प्रदेश में पक्व दुग्ध उत्पन्न करते हैं।[ऋग्वेद 2.40.2]

तेजस्वी सोम और पूषा के जन्म लेते ही देवों ने उनकी सेवा की। इन दोनों ने अहितकर अंधकार को मिटाया। इनकी सहायता से इन्द्र युवती धेनुओं के निम्नवत हिस्से वाले भाग में दुग्ध को रचित करते हैं।

The demigods-deities served bright Som-Moon and Pusha as soon as they took birth. Indr Dev evolved milk in the udder of the cows.

सोमापूषणा रजसो विमानं सप्तचक्रं रथमविश्वमिन्वम्। 

विषूवृतं मनसा युज्यमानं तं जिन्वथो वृषणा पञ्चरश्मिम्

हे अभीष्ट वर्षी सोम और पूषा! आप संसार के विभाजक, सप्त चक्र (सात ऋतु, मलमास लेकर) वाले संसार के लिए अविभाज्य, सर्वत्र वर्तमान और पंच रश्मि (पाँच ऋतू, हेमन्त और शीत को एक में करके) वाले हैं। इच्छा उत्पन्न होते ही योजित रथ हमारे सामने प्रेरित करते हैं।[ऋग्वेद 2.40.3]

इच्छित वर्षों में सोम और पूषा! तुमने संसार का विभाजन किया, तुम मल मास रहित सातों ऋतुओं से युक्त संसार के लिए पांच किरणों से युक्त हो। कामना करते ही अपना जाता हुआ रथ हमारे सम्मुख लाते हो।

Accomplishment fulfilling Som & Pusha! You divide the universe-year in seven cycles i.e., seasons and join the five seasons with Hemant and winter. Your charoite come to us as soon we desire.

In general we observe 4 seasons but in reality they are 6 in number. Though there are 12 months in a year according to ancient Hindu calendars and yet the 13th month is added for correction, since lunar mass varies considerably in number of days from 27 to 31. 

Please refer to ::  ANCIENT HINDU CALENDAR  काल गणना santoshkipathshala.blogspot.com

दिव्य १ न्यः सदनं चक्र उच्चा पृथिव्यामन्यो अध्यन्तरिक्षे। 

तावस्मभ्यं पुरुवारं पुरुक्षं रायस्पोषं वि ष्यतां नाभिमस्मे

आप में से एक जन (पूषा) उन्नत द्युलोक में रहते हैं। दूसरे (सोम) औषधि रूप से पृथ्वी  और चन्द्र रूप से अन्तरिक्ष में रहते हैं। आप दोनों अनेक लोगों में वरणीय, बहुकीर्तिशाली हमारे भाग का कारण और पशु-रूप धन हमें प्रदान करें।[ऋग्वेद 2.40.4]

सोम पूषा औषधि रूप से पृथ्वी पर तथा चन्द्रमा रूप से उन्नतशील अम्बर में निवास करते हैं। तुम दोनों प्रशंसा योग्य, वरण करने के योग्य, सुन्दर पशु धन प्रदान करो।One of you, Pusha resides-lives in the heaven and the second i.e., Som lives over the earth in the form of medicines (Ayur Vedic Medicines herbs). Som lives in space as a material object-satellite of earth. Both of you are appreciable & acceptable to most of the people. Grant our share of riches in the form of cattle. 

विश्वान्यन्यो भुवना जजान विश्वमन्यो अभिचक्षाण एति। 

सोमापूषणाववतं धियं मे युवाभ्यां विश्वाः पृतना जयेम

हे सोम और पूषा! आपमें से एक (सोम) ने सारे भूतों को उत्पन्न किया। दूसरे (पूषा) सारे संसार का पर्यवेक्षण करते हैं। हे सोम और पूषा! आप हमारे कर्म की रक्षा करें। आपकी सहायता से हम शत्रु सेना पर विजय प्राप्त करें।[ऋग्वेद 2.40.5]

हे सोम और पूजन! तुमने समस्त भूतों को प्रकट किया। पूषा समस्त संसार को देखते हैं। तुम दोनों हमारे कार्यों के रक्षक हो। तुम्हारी शक्ति से हम शत्रु सेना को विजय कर लें। 

Hey Som & Pusha! Som is the creator of all that which has been perished-past. Pusha observes the universe. Hey Som & Pusha! Let both of you become the protector of our endeavours-duty. We should win the enemy with your help. 

धियं पूषा जिन्वतु विश्वमिन्वो रयिं सोमो रयिपतिर्दधातु। 

अवतु देव्यदितिरनर्वा बृहद्वदेम विदथे सुवीराः

संसार को प्रसन्नता देने वाले पूषा हमारे कर्म से तृप्ति प्राप्त करें। धनपति सोम हमें धन प्रदान करें। द्युतिमती और शत्रु रहिता अदिति हमारी रक्षा करें। हम सुसंतति युक्त होकर यज्ञ में आपका यशोगान करें।[ऋग्वेद 2.40.6]

संसार को सुख प्रदान करने वाले पूषा हमारे कर्म से संतुष्ट हों। धन से सम्पन्न सोम हमको धन दें। तेजस्विनी, अदिति शत्रुओं से हमारी रक्षा करें। हम पुत्र और पौत्रों से युक्त, यज्ञ में अधिक श्लोक पाठ करेंगे।

Let Pusha who grant happiness-pleasure to the whole world be satisfied with our endeavours-deeds. Let-wealthy Som grant us riches. Let glorious-bright Aditi having no enemy, protect us. We should sing your glory blessed with sons and grandsons. 

Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR. 

Leave a comment